[Latest Update इस संबंध में ताजा कानूनी स्थिति इस लेख के अंत में जोड़ा गया है]
कांग्रेस की उदयपुर के चिंतन शिविर (मई 2022)में देश में बढ़ रही विभेदकारी साम्प्रदायिक माहौल को देखते हुए "भारत जोड़ो आन्दोलन" चलाने की बात कही गई। कांग्रेसी इस पर अमल जब करते- तब करते पर बीजेपी ने एक तो ठीक से सुना नहीं और उपर से इसे दिल पर ले लिया। "जोड़ो" को "खोदो" समझ लिया।
फलत: देश के कोने-कोने से मस्जिद और मुस्लिम निर्मित इमारतों पर सवाल उठने लगे यहां तक की ताजमहल, दिल्ली की कुतुबमीनार और जामा मस्जिद पर भी मंदिर के दावे किये जाने लगे।काशी और मथुरा के मामले तो कोर्ट में पहुँच चुके है जबकि बीजेपी नेताओं की बयानबाजी आसमान पर। ये लोग जोड़ने की बजाय खोदने की बात करने लगे।
तेलंगाना के बीजेपी प्रमुख बांदी संजय ने कहा आइए हम तेलंगाना की सभी मस्जिदों को खोदें। अगर कंकाल मिलते हैं, तो हम मस्जिदों को उन पर छोड़ देंगे। कर्नाटक के भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने कहा, "36,000 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है हम उन्हें अपने मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते।
बिहार में भाजपा के फायर ब्रांड नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि जो हमारी चीज हैं उसे लोग लौटा दें नहीं तो देश के 30 हजार मस्जिदों को भी खुदवाकर मंदिर निकाल लिया जायेगा। यूपी के बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज का खोदजनक उत्साह की सीमा के क्या कहने !उनका दावा है कि दिल्ली के जामा मस्जिद खोदें मन्दिर ना निकले तो मैं फांसी चढ़ जाऊंगा।
सच या झूठ यूपी की बड़ी पार्टी के किसी नेता ने पटना के गोलघर देख कर भी ----मिल गए---- मिल गए की आवाज लगा दी। जब उन्हें बतलाया गया कि ये इमारत किसी मुसलमान ने नहीं बल्कि आपके श्रधेय अंग्रेज ने बनवाया था तब कहीं उनके खोदजनक उत्तेजना शांत हुई।
इस विचित्र, अराजक और कटु स्थिति में मैने एक पैरोडी गीत लिखने की धृष्टता की है जिसकी प्रेरणा फिल्म "रोटी कपड़ा और मकान" के गीतकार श्री संतोष आनन्द के प्रसिद्ध गीत" मैं ना भूलूंगा " से मिली है।
मैं ना खोदूंगा, मैं ना खोदूंगी,
मैं ना खोदूंगा मैं ना खोदूंगी।
उन मस्जिदो को,उन महलों को,उन मीनारों को ,नीचे मंदिर हो ना हो।
मैं ना खोदूंगा,
मैं ना खोदूंगी।
चलो कुदाल को लें लें, नदाल में झूलें, जंगोजिदाल संग डोलें
आ मैं भाईचारे की कब्र खोद दूं तू दंगाई बन जा।
दंगों का निर्दोष लाशों से रिश्ता मैं ना भूलूंगी।
मैैं ना खोदूंगी
मैं ना खोदूंगा।
समय की धारा में जीडीपी बह जानी है, बेकारी में जी लेंगे हम जितना खोदेंगे हम, वही रह जानी है,
जा महंगाई की बात नहीं करता भले तू भूखी मर जा।
मुफ्त राशन का है वोटों से वास्ता, मैं ना मरूंगी।
मैं ना खोदूंगी
मैं ना खोदूंगा।
बरसता प्रशासन हो,दरकता लोक शासन हो,
कभी दिल दहला हो, कभी दिल में सिहरन हो,
सीबीआई गगन बनकर झूमे, ईडी पवन बन कर घूमे,
इनकमटैक्स राहे मोड़े एनआईए कभी न संग छोड़े,
कहीं पे छुप जाना है, नजर नहीं आना है ,
फंसा दिये जायेंगे, ये दिन कैसे कट पायेंगे।
वो देखो कैसी हवा चली, इंसानियत जाग उठी,
" यात्रा" चल पड़ी, मुहब्बत की दुकानें खुलीं
यात्रा चलती रहें, दुकानें खुलती रहें।
मैं मन को ही मंदिर-मस्जिद कर डालूं तू भारतीय बन जा।
हिन्दु-मुस्लिम का भारत से रिश्ता मैं ना भूलूंगी।
मैं ना खोदूंगी,
मैं ना खोदूंगा।
ताज़ा कानूनी अपडेट:
देश भर में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों (जैसे ज्ञानवापी और मथुरा परिसर) पर होने वाले विवादों और सर्वेक्षणों पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने एक बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना किसी पुख्ता वैज्ञानिक आधार, ऐतिहासिक साक्ष्य और 'प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991' की कानूनी मंजूरी के हर जगह मनमानी खुदाई या सर्वे शुरू नहीं किया जा सकता। सर्वोच्च अदालत ने आगाह किया कि ऐसी जल्दबाज़ी और बिना ठोस आधार के की जाने वाली प्रक्रियाएं समाज के आपसी ताने-बाने और सौहार्द को नुकसान पहुँचा सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी और मथुरा के शाही ईदगाह मामलों में याचिकाओं पर विचार करते हुए यह रुख अपनाया. अदालत का मुख्य जोर इस बात पर था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) या अन्य माध्यमों से सर्वेक्षण के आदेश केवल तभी दिए जाने चाहिए जब साक्ष्य अनिवार्य हों. कोर्ट ने यह भी याद दिलाया कि 1991 का पूजा स्थल कानून धार्मिक स्थलों के चरित्र को बनाए रखने का निर्देश देता है, ताकि अनावश्यक खुदाई या सर्वे के नाम पर शांति भंग न हो.
जय हिंद।
अस्वीकरण: यह लेख लेखक के व्यक्तिगत विचारों और विश्लेषण पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सूचनात्मक और विश्लेषणात्मक है तथा इसमें किया गया व्यंग्य विषय को सरल और रोचक बनाने के लिए है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था, धर्म या राष्ट्र की मानहानि करना नहीं है।

Good one
जवाब देंहटाएंExcellent sattire
जवाब देंहटाएंBahut Khoob vishleshan...Parody to kamaal ki hai!!
जवाब देंहटाएंKaash sach mein logon ki bhartiyata jaag pade...sadbuddhi den bhagwan sabko
इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंab Narendra Modi ka sir khoda raha hai jisame bhoosa bhara hua hai dubakar baita hai 😂
जवाब देंहटाएंVery nice .....kamaal ki tukbandi...jagega insaan jamana dekhega
जवाब देंहटाएं