Puducherry Assembly electioneering 2021

चार राज्यों के साथ केन्द्रशासित  प्रदेश पुडुचेरी में भी विधान सभा के चुनाव 2021 की घोषणा चुनाव आयोग ने की है।अन्य राज्यों में 27 मार्च 2021 से कई चरणों में चुनाव आरंभ भी हो चुके है। पुडुचेरी में मतदान एक ही चरण में 6 अप्रैल 2021 को होने हैं।



 MLA in Puducherry

पुडुचेरी की विधान सभा में कुल 33 सदस्य होते हैं पर चुनाव सिर्फ 30 सदस्यों का होता है क्योंकि बाकि 3 सदस्य केन्द्र द्वारा मनोनित किये जाते हैं और उन्हें भी मतदान में भाग लेने का पूर्ण अधिकार होता है। 

MP from Puducherry

लोकसभा में पुडुचेरी से एक सदस्य ही निर्वाचित होते हैं। 2019 के चुनाव में पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट पर  कांग्रेस के वी वेथिलिनगम ने जीत हासिल किया है।


Persent Government in Puducherry

वर्तमान में पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू है। फरवरी 2021  तक वहां कांग्रेस के वी रामास्वामी के गठबंधन की सरकार थी जो शाही तकनीक  के तहत चार विधायकों के इस्तीफे से अल्पमत में आ गई थी। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस पार्टी और उससे ही 2011में अलग हुआ एक क्षेत्रीय दल रंगास्वामी कांग्रेस(AINRC) के बीच है। इस बार बीजेपी  रंगास्वामी कांग्रेस, एआईडीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में है तो कांग्रेस  भी डीएमके  के साथ पूर्व गठबंधन कर चुनाव में उतर रही है।


2016 Assembly election result

2016 के असेम्बली इलेक्शन में कांग्रेस को 15 और डीएमके को 2 सीटें मिली थी जबकि रंगास्वामी कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल किया था। एआईडीएमके को 4और 1 सीट निर्दलीय के हाथ आये थे जबकि बीजेपी शून्य पर थी। कांग्रेस ने डीएमके और निर्दलीय के समर्थन से सरकार बनाया था। कांग्रेस को 30.6%, रंगास्वामी कांग्रेस को 28.1% मत मिले थे जबकि बीजेपी ने  सिर्फ 2.4% मत हासिल किये थे। एआईडीएमके को 16.8% और डीएमके ने 8.9% मत मिले थे।


Counting and Result

पुडुचेरी में मतगणना 2 मई 2021 को की जायेगी और  इसके परिणाम भी उसी दिन आ जायेंगे।