अगले डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियां की जायेगी।

मजाक -1


विजय जी ! विजय जी !

देखिये ना टीवी पर सही कह रहा है क्या ?

हां सहीये ना होगा ! आखिर इतने बड़े देश के प्रधानमंत्री जो बोल रहे हैं। 



लेकिन  विजय जी, 

8 साल पहिले हर साल 2 करोड़  नौकरी देंगें वो भी यही बोले थे।  

तो क्या 10 लाख में  बकाये 16 करोड़  जोड़ के देंगे? 

झा जी ने बड़ी उम्मीद और मासूमियत से सवाल किया। 



आप भी झा जी रह गए बुरबक के बुरबक! हद करते हैं ! 2 करोड़  2014 के चुनाव के लिये था 10 लाख 2024 चुनाव के लिये है। Entire Political Science  पढ़ गए ,इतना भी नहीं समझते!

 पास खड़े  मिश्राजी ने फटकार लगाई।



अरे यही तो समझना है कि वो 2 करोड़ क्या था और ये 10 लाख क्या है ? 

झा जी  झल्ला कर चीख पड़े! 

जुमला! 

विजयजी और मिश्राजी मुस्कुराते हुए एकसाथ बोल पड़े।

नोट - मित्रों आपके समर्थन से आपका ये वेबसाइट Feedspot के top 30 blog में शामिल हो गया है।