India became the world guru? भारत विश्वगुरु बना? - a satire

समाचार -श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: विश्व गुरु बन गया है? 

मज़ाक-2



ऐ विजयजी! विजयजी

ये विश्व गुरु क्या होता है? 

विश्व गुरु वो होता है जो पूरी दुनिया को ज्ञान देता है और  दुनिया उससे सीखती और उस पर चलती है। 

 विजयजी बोले। 


मोदीजी के समय में भारत फिर से विश्व गुरु बन गया है। पता है कि नहीं? 

 


हां ,मीडिया तो यही बतलाते रहता है । 

पर इस गुरु ने कौन सा ज्ञान दिया और किस देश ने इस ज्ञान का लाभ उठाया! झा जी मन ही मन सोच में पड़ गए। 


अचानक दिमाग की बत्ती जली अगला सवाल उछाला-

गुरु गुड़ चेला चीनी कहावत का प्रयोग कब होता है? ये तो बतलाइये! 


बीए के बाद मैट्रिक भी किया इतना भी नहीं जानते?पास खड़े मिश्राजी ने  बीच में फटकारते हुए समझाया-

जब चेला गुरु से आगे निकल जाता है उस सन्दर्भ में  इसका प्रयोग होता है। 


ओह - अब समझ गया।  "गोटाबाये", श्रीलंका!

 - झा जी ने हठात् उत्पन्न ज्ञानबोध से उछलते हुए कहा। 

नोट - मित्रों आपके समर्थन से आपका ये वेबसाइट Feedspot के top 30 blog में शामिल हो गया है।   

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ